insamachar

आज की ताजा खबर

Air Force organized the Sekhon Indian Air Force Marathon in several cities today
भारत

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, ग्वालियर, बेंगलुरु, गुवाहाटी और जोधपुर शामिल हैं। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने नई दिल्ली में दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। एयर वाइस मार्शल शेखर यादव ने संवाददाताओं से कहा कि यह मैराथन फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की स्मृति में आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान असाधारण साहस का प्रदर्शन किया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *