insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत ने रियाद हवाई अड्डे पर हमलों की निंदा की और जानमाल तथा संपत्ति के नुकसान पर चिंता व्यक्त की

भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आम नागरिकों और असैन्य ढाँचे पर हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें तत्काल रोका जाना चाहिए। भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहाँ की जनता और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त की। भारत ने आशा व्यक्त की है कि क्षेत्र में जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *