insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत हो गई है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन- के अनुसार, नाव में तीन सौ पाँच लोग सवार थे।

प्रवासन संगठन ने बताया है कि मृतकों की आधिकारिक संख्या 139 है। हादसे के बाद 84 लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। नाव में सवार 80 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है। सभी जीवित बचे लोग इथियोपिया के नागरिक हैं। उन्हें ओबॉक स्थित आई.ओ.एम. के बचाव केंद्र में ले जाया गया है, जहां उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है। यह नाव बाब–अल–मंदेब जलडमरूमध्य से जिबूती से यमन जा रही थी। प्रवासन संगठन के अनुसार, पिछले वर्ष ही इस मार्ग पर नौ सौ से अधिक प्रवासियों की मौत हुई या वे लापता हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *