insamachar

आज की ताजा खबर

Ministry of Defence has signed a contract with Bharat Electronics for the procurement of Advanced Low-Level Light-Weight Radars (LLLR-I) at a cost of approximately Rs 770 crore
Defence News भारत

रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत निम्न-स्तरीय हल्के रडार (LLLR-I) की खरीद के लिए अनुबंध किया

रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘उन्नत कम ऊंचाई वाले हल्के वज़न के रडारों’ (एलएलएलआर-I) की खरीद के लिए मेसर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

एलएलएलआर (I) प्रणाली में लड़ाकू विमानों के आकार के लक्ष्यों तथा छोटे/सूक्ष्म ड्रोन का पता लगाने और उनकी निगरानी करने की क्षमता है। इसमें हवाई लक्ष्यों को प्राथमिकता देने की अतिरिक्त क्षमता भी है। इससे भारतीय सेना को मानवरहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) से उत्पन्न खतरे का प्रभावी ढ़ंग से मुकाबला करने में सहायता मिलेगी।

वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सरकार के विज़न के अनुरूप यह खरीद वायु रक्षा प्रणालियों के स्वदेशीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारत के रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम को प्रोत्साहन मिलेगा, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम भी शामिल हैं। साथ ही, इससे एक सुदृढ़, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी रक्षा उद्योग के निर्माण में सहायता मिलेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *