दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान कर उन्हें ब्लॉक किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये हैंडल छात्रों और युवाओं को गुमराह करने के लिए अफवाहें और झूठी जानकारी फैला रहे थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानकारी पर विश्वास करने या उसे साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।





