insamachar

आज की ताजा खबर

ISRO will launch the navigation satellite NVS-03 tonight using a GSLV-F18 rocket.
भारत मुख्य समाचार

इसरो आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर जी.एस.एल.वी.-एफ18 रॉकेट से नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 का प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर जी.एस.एल.वी.-एफ18 रॉकेट से नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 का प्रक्षेपण करेगा। यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से किया जाएगा। यह भारत के भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान-जीएसएलवी की 20वीं उड़ान होगी। रॉकेट उपग्रह को भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा में स्थापित करेगा।

एनवीएस-03 दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन उपग्रहों की श्रृंखला का तीसरा उपग्रह है। इसका उद्देश्य भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली-नाविक की सेवाओं को जारी रखना और मजबूत करना है। सटीक स्थिति की जानकारी देने के लिए इस उपग्रह में देश में विकसित परमाणु घड़ी के साथ-साथ विदेश से मंगाई गई परमाणु घड़ियां भी लगाई गई हैं। नाविक प्रणाली भारत की मुख्य भूमि और इसकी सीमाओं से एक हजार पांच सौ किलोमीटर तक के क्षेत्र में स्थिति, दिशा और समय से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

आज रात उपग्रह के सफल प्रक्षेपण से नाविक प्रणाली की बुनियादी परिचालन जरूरतों के लिए चार उपग्रह उपलब्ध हो जाएंगे। इससे एनवीएस-04 और एनवीएस-05 के आगामी प्रक्षेपणों के जरिए भारत की स्वतंत्र नेविगेशन क्षमता को पूरी तरह मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *