insamachar

आज की ताजा खबर

Uttar Pradesh Legislative Council
चुनाव भारत

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सभी 11 सीट के परिणाम घोषित, BJP को छह और समाजवादी पार्टी को पांच सीट मिली

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सभी 11 सीट के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी को छह और समाजवादी पार्टी को पांच सीट मिली हैं। मतदान 23 अक्‍तूबर को हुआ था।

पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के दिनेश कुमार गोयल ने मेरठ से और डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने आगरा से जीत हासिल की। ​​समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव ने इलाहाबाद–झांसी से, कांति सिंह ने लखनऊ से और आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी से जीत हासिल की। छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के उमेश द्विवेदी ने लखनऊ से, श्रीचंद शर्मा ने मेरठ से, डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने बरेली–मुरादाबाद से और ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने गोरखपुर–फैजाबाद से जीत हासिल की। समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव वाराणसी से और डॉ. आकाश अग्रवाल आगरा से जीते हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान इस महीने की 23 तारीख को हुआ था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *