insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे बेंगलुरु, तटीय कर्नाटका और गोवा के बीच संपर्क मजबूत हुआ है।

वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं रविवार से शुरू होंगी। ट्रेन संख्या 26655 बेंगलुरु के यशवंतपुर जंक्शन से सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी और उसी दिन रात 8 बजकर 55 मिनट पर मडगांव पहुंचेगी। यह ट्रेन बुधवार के अलावा सप्ताह में छह दिन चलेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 26656 मडगांव से सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और उसी दिन रात 9 बजकर 15 मिनट पर यशवंतपुर जंक्शन पहुंचेगी। यह सेवा गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इस नई रेल सेवा से उडुपी, कोल्लूर, मुरुदेश्वर, गोकर्ण, कारवार और मडगांव जैसे प्रमुख स्‍थानों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *