वस्तु और सेवा सहित भारत के कुल निर्यात में इस वर्ष अक्टूबर में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि लगभग 90 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, देश का कुल निर्यात पिछले महीने लगभग 90 अरब डॉलर रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह लगभग 69 अरब डॉलर था।





