insamachar

आज की ताजा खबर

Flight suspension in the US due
अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका में संचार व्यवधान के कारण उड़ानों पर लगी रोक हटी, लगभग 7 हजार उड़ानें बाधित हुई थीं

अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन ने आज दूरसंचार में आई खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों के प्रभावित होने के कारण देश भर में उड़ानों को अस्थायी रूप से लगी रोक हटा दी है। इससे देश भर में हजारों उड़ानें बाधित हुईं थीं। चार घंटे से अधिक समय बाद एयरलाइंस को परिचालन फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो गया। इससे लगभग 7 हजार उड़ानों को विलंबित या रद्द करना पड़ा। विमानों को केवल उतरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उड़ान भरने वाले विमान अस्थायी रूप से रोक दिये गए थे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *