भारत

दिल्ली की एक अदालत ने IRCTC भ्रष्टाचार मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव और अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। भ्रष्‍टाचार निरोधी अदालत के विशेष न्‍यायाधीश विशाल गोगने ने यह आदेश पारित किया। अदालत ने तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप तय किए हैं।

केंद्रीय जाँच ब्यूरो- सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू यादव और उनके परिवार ने 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान एक निजी फर्म को ठेके देने के लिए रिश्वत के रूप में बेशकीमती जमीन स्वीकार की थी। लालू यादव परिवार ने जांच पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

3 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

5 घंटे ago