भारत

उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया

उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। आज भारतीय सेना में नए युवा अधिकारी शामिल किये गए।

आई.एम.ए स्थित ऐतिहासिक चेटवुड भवन के समक्ष आयोजित इस परेड में कुल 525 जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर सेना अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया। इसमें 34 कैडेट मित्र राष्ट्रों से हैं, जो प्रशिक्षण पूरा कर अब अपने–अपने देशों की सेनाओं में शामिल होंगे। परेड का निरीक्षण थल सेना अध्यक्ष जनरल उप्रेंद्र द्विवेदी ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर किया।

इस अवसर पर युवा कैडेट्स ने अनुशासन, परिश्रम और सैन्य गौरव का अनुकरणीय प्रदर्शन किया। सैनिक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के बीच यह आयोजन देशभक्ति की भावना से ओत–प्रोत रहा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान समग्र उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर‘ निश्कल द्विवेदी को प्रदान किया गया। ऑर्डर ऑफ मेरिट में भी ऑफिसर कैडेट निश्कल द्विवेदी पहले स्थान पर रहे और उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बादल यादव दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कमलजीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

9 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

11 घंटे ago