बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवात दाना मजबूत होकर, बढ रहा है और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात भीषण चक्रवाती तूफान के ओडिशा तट से टकराने की संभावना है।
ओडिशा सरकार ने इसी महीने की 24 और 25 तारीख की मध्य रात्रि को ओडिशा तट पर भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के आने की संभावना के मद्देनजर पूरे प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है।
सरकार ने कल शाम तक ‘दाना’ से बुरी तरह प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों से 100 प्रतिशत लोगों को निकालने की योजना बनाई है। तटीय जिलों में बिजली, भोजन और पानी जैसे आवश्यक सुविधाओं से लैस 800 से अधिक बहुउद्देशीय चक्रवात आश्रयों को तैयार किया जा रहा है।
ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने आज भुवनेश्वर में सभी विभागों के साथ भीषण चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य सरकार ने एन डी आर एफ, ओ डी आर एफ और अग्निशमन सेवा कर्मियों को निकासी और राहत कार्यों के लिए रेड ज़ोन जिलों में अपनी स्थिति बनाने के लिए कहा है।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…