झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी हो गई है। इस चरण में कुल 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। उम्मीदवार 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 1 नवंबर नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। पहले चरण के मतदान के लिए अब तक 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इस बीच राज्य के विभिन्न भागों में सर्च अभियान के दौरान सात करोड़ 72 लाख से अधिक अवैध सामाग्री और नकद राशि जब्त की गई है। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में छह प्राथमिकी दर्ज किए गए हैं।
उधर, महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी हो गई है। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है और नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना 23 नवंबर को होगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कल रात भोपाल में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच…
भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27 दशमलव एक प्रतिशत से घटकर 2 दशमलव 6 प्रतिशत…
अमरीका ने ईरान समर्थित हूती समूह से बढ़ते संकटों के बीच पश्चिम एशिया में अपने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज जर्मनी के चांसलर महामहिम श्री फ्रेडरिक मर्ज़ ने टेलीफोन किया…
भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा…
स्टेंडर्ड एण्ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र…