अंतर्राष्ट्रीय

थाईलैंड और कंबोड‍िया के बीच सीमा विवाद पर आज मलेशिया में होगी बैठक

थाईलैंड और कंबोड‍िया के बीच सीमा विवाद पर आज मलेशिया में बैठक होगी। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचायी थाईलैंड के शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व करेंगे। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मैनेट के भी बातचीत में शामिल होने की आशा है।

थाईलैंड और कंबोडिया सीमा संघर्ष में मरने वालों की संख्‍या 32 हो गई है और एक सौ तीस से अधिक लोग घायल हुए हैं। कल चौथे दिन भी यह संघर्ष जारी रहा। थाईलैंड ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगा दिया है। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कल रात स्‍कॉटलैंड में संवाददाताओं से कहा कि उन्‍होंने दोनों देशों को संघर्ष जारी रहने पर व्‍यापार समझौतों पर रोक लगा देने की चेतावनी दी है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि मलेशिया में आज होने वाली वार्ता तनाव कम करने में महत्‍वपूर्ण साबित होगी।

Editor

Recent Posts

डॉट और सी-डॉट ने स्वदेशी ऑप्टिकल संचार तकनीक के लिए ‘एंड-टू-एंड ऑप्टिकल नेटवर्क टेस्टबेड’ स्थापित करने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (डॉट) ने ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ…

6 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

2030 तक मलेरिया उन्मूलन के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को प्राप्त करने के प्रति भारत…

6 घंटे ago

भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने हंगरी के बालाज़ फ़ार्कष को हराकर पीएसए बुडापेस्ट स्‍क्‍वॉश ओपन का खिताब जीता

भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने पीएसए बुडापेस्ट स्‍कवॉश ओपन का खिताब जीत लिया है। फाइनल…

6 घंटे ago

सरकार, चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सितम्‍बर से पखवाड़े के आधार पर चीनी आवंटन प्रणाली शुरू करेगी

सरकार ने चीनी की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा मासिक कोटा प्रणाली के…

6 घंटे ago

नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 579 हुई, एक हजार 924 लोग अब भी लापता

नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर पांच सौ उनयासी हो…

6 घंटे ago

भारत ने अमरीका से जेवलिन टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत ने अमरीका के साथ जैवलिन टैंक-रोधी मिसाइल प्रणाली की खरीद के लिए एक समझौते…

6 घंटे ago