सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री एवं व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री गान किम योंग के नेतृत्व में सिंगापुर के एक मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) की तीसरी बैठक के लिए दिल्ली में है।
राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि अनिश्चित वैश्विक परिवेश में भी, भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी फल-फूल रही है। उन्होंने इस वर्ष के आरंभ में, हमारे द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर, राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम की राजकीय यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि आईएसएमआर सहित उच्चतम स्तरों पर इस तरह की नियमित बातचीत हमारे बहुआयामी संबंधों को निरंतर गति प्रदान करेगी।
राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ सिंगापुर के मजबूत रुख की सराहना की।
राष्ट्रपति ने कहा कि सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर विजन और हिंद-प्रशांत विजन में एक प्रमुख साझेदार है। व्यापार, निवेश, रक्षा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान के क्षेत्रों में हमारी मजबूत साझेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि यह साझेदारी अब कौशल विकास, हरित अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रौद्योगिकी जैसे सहयोग के उभरते क्षेत्रों में भी विस्तारित हो रही है।
भारत और यूरोपीय संघ ने होराइजन यूरोप कार्यक्रम में भारत की भागीदारी को लेकर बातचीत…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं…
पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न…
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल…
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया।…
भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…