भारत

कुंभलगढ वन्‍य जीव अभयारण्‍य को पर्यावरण के लिए संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने संबंधी अधिसूचना जारी

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित कुंभलगढ वन्‍य जीव अभयारण्‍य को पर्यावरण के लिए संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने संबंधी अधिसूचना जारी की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र की वनस्‍पति और वन्‍य जीव के संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि स्‍थानीय समुदायों को भी समर्थन मिेलेगा। उन्‍होंने कहा कि कुंभलगढ अभयारण्‍य के एक किलोमीटर तक का दायरा कई वन्‍य जीवों के लिए प्राकृतिक निवास स्‍थल है। भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि जैविक खेती जैसे पर्यावरण अनुकूल और सामुदायिक केन्द्रित प्रयासों को बढावा दिया जाएगा। साथ ही सतत आजीविका सुनिश्चित करने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को भी मजबूती दी जाएगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

5 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

7 घंटे ago