जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास कल रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया गया। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि रविवार को सीमा सुरक्षा बल ने चेतावनी देने के बाद घुसपैठिये पर गोलीबारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सिराजखान नाम का यह घुसपैठिया पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। उसके पास पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई है। पूछताछ जारी है। और ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
जम्मू-कश्मीर में, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डर वन क्षेत्र में चल रहे अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी भी घायल हुआ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…