ब्राजील के साओ पाउलो में कल रात 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 57 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान रिहायशी इलाके में गिरा जिससे मकानों को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि वहां रहने वालों को कोई चोट नहीं पहुंची। ब्राजील की स्थानीय विमानन कंपनी के अनुसार विमान ने पराना प्रांत के कास्कावेल से साओ पाउलो के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी।
ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लुला द सिल्वा ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साओ पावलो के गवर्नर टारसिसियो गोम्स द फ्रेटास ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…
भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…
गरीब और मध्यम वर्ग को एक अच्छी सवारी तथा बेहतर अनुभव देना रेलवे की हर…
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को मतदान के दिन…
देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…