अंतर्राष्ट्रीय

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 132 लोगों की मौत हो गई और 570 घायल

पश्चिमी कोलंबिया में कल 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 132 लोगों की मौत हो गई और 570 घायल हैं। अमरीकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, इसका केंद्र राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में चोको क्षेत्र के सैन होस डेल पाल्मार में था। भूकंप से सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई है और कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मिलेगी। देश भर की 20 से ज़्यादा नगर पालिकाएं इससे प्रभावित हुई हैं। भूकंप से पेरेरा, क्विबडो, कैली और मनिज़ालेस जैसे शहरों में नुकसान हुआ है।

पड़ोसी देशों इक्वाडोर और पनामा में भी झटके महसूस किए गए, हालांकि बड़े नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने भूकंप के बाद झटकों की चेतावनी दी है। इसे पिछले एक दशक में कोलंबिया में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया गया है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

4 घंटे ago