जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने कल रात उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के वन क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस क्षेत्र में आतंकियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इस कार्रवाई में एक आतंकी के ढेर होने की भी पुष्टि हुई है। सेना की चिनार कोर के प्रवक्ता ने कहा कि आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल घने जंगल में संदिग्ध स्थान पर पहुंचे तो आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं।
इस बीच, जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। लोलाब इलाके के वन क्षेत्र में आतंकवादियों की जानकारी मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दल ने कल देर शाम संदिग्ध क्षेत्र की घेराबंदी की। सुरक्षा बलों के वहां पहुंचने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जानकारी मिलने तक मुठभेड़ जारी है।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…