उत्तरप्रदेश में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में, आज से तीन दिन का विशेष आयोजन प्रारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन किया था। लेकिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल वर्षगांठ का आयोजन 11 जनवरी को किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और रामलला का अभिषेक करेंगे।
अयोध्या रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहले दिन रामलाल को दिल्ली में सोने और चांदी के धागों से तैयार की गई विशेष पीतांबरी पोशाक पहनाई जाएगी। अंगद टीला पर पांच हजार लोगों की क्षमता वाला एक जर्मन हैंगर टेंट स्थापित किया गया है। जहां जनता भव्य कार्यक्रम देख सकेगी। इनमें मंडप और यज्ञशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम दैनिक अनुष्ठान और राम कथा प्रवचन शामिल हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अंगद टीला पर तीनों दिन आम लोगों को कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
आईपीएल क्रिकेट में रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने देल्ही कैपिटल्स को सिर्फ़ एक रन…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पश्चिम एशिया क्षेत्र में कई सप्ताह के संघर्ष को समाप्त…
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी- आई.ए.ई.ए. के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो…
विश्व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और मुक्त व्यापार समझौतों के कारण मौजूदा वित्तीय वर्ष…
भारतीय सेना का एक दस्ता भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘साइक्लोन-IV’ के चौथे संस्करण में…