खेल

बांग्लादेश ने भारत में आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप से अपनी टीम के हटने के कारणों की जांच के लिए समिति गठित की

बंगलादेश क्रिकेट टीम के भारत में आईसीसी टी-20 विश्‍वकप से हटने के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्‍यों की जांच समिति गठित की गई है। इस साल 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में हुए टी-20 विश्व कप से बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया था। यह फैसला तब लिया गया जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सुरक्षा चिंताओं के कारण बांग्लादेश के मैच भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग ठुकरा दी। विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कथित तौर पर कट्टरपंथी समूहों से धमकियों के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया। हालांकि आईसीसी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है, लेकिन इसके बाद अंतरिम सरकार ने बीसीबी को टूर्नामेंट से हटने का निर्देश दिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

4 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

5 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

5 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

6 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

6 घंटे ago