आज का अखबार हिंदी 1 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज हो रहे मतदान की खबर सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। और हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- चुनावी महायज्ञ में आज अंतिम आहूति, ऐग्जिट पोल पर निगाहें।

वहीं, कई अखबारों ने भीषण गर्मी की खबर सचित्र प्रकाशित की है। जनसत्‍ता लिखता है- यू.पी., बिहार में बुखार और ‘लू’ लगने से 23 चुनाव कर्मियों की मौत। राजस्‍थान पत्रिका ने गर्मी का उबाल शीर्षक से लिखा है- नागपुर में पारा 55 डिग्री रिकॉर्ड, आई.एम.डी. बोला सेंसर खराब। अमर उजाला की खबर है- कहर बरपा रही गर्मी, 179 लोगों की ‘लू’ लगने से मौत।

मेजर राधिका सिंह की सेवाएं यू.एन. के लिए सच्‍ची उपलब्धि, शांति सेना में योगदान के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की सराहना- दैनिक जागरण की खबर है।

देश के डेढ सौ प्रमुख जलाश्‍यों का जल-स्‍तर गिरकर 23 फीसद रहा, केन्‍द्रीय जल आयोग ने जारी किए आंकडें, मौजूदा जल-स्‍तर में 77 फीसद की कमी- जनसत्‍ता की सुर्खी है।

मां तुझे सलाम गाते हुए मौन हुआ फौजी, लोग बजाते रहे ताली- राजस्‍थान पत्रिका ने साइलेंट अटैक शीर्षक से लिखा है- इंदौर में योग शिविर के दौरान 73 साल के बुजुर्ग के दिल ने दिया दगा।

ताबडतोड क्रिकेट के महासंग्राम का आगाज, अमरीका वेस्‍टइंडीज में क्रिकेट के महासमर का पहली बार आयोजन, कल सुबह पहला मुकाबला खेला जाएगा- हिन्‍दुस्‍तान की खबर है।

डाइबिटिज पर भारत में सबसे बडा शोध, परिवार में शुगर हिस्‍ट्री तो चालीस प्रतिशत लोगों को पैंतीस से पहले ही बीमारी का खतरा। 18 की आयु से ही जांच बेहतर- दैनिक भास्‍कर ने यह खबर आंकडों सहित प्रकाशित की है।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

9 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

9 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

9 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

9 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

13 घंटे ago