असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हैा बाढ के कारण 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। रेमल चक्रवात के बाद लगातार बारिश के कारण प्रमुख नदियों का जल स्तर बढ़ने से 11 जिलों में लगभग साढे तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ प्रभावित जिलों में 148 राहत शिविर और 39 राहत वितरण केंद्र खोले हैं। बचाव और राहत के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात रेमल के बाद असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और केंद्र सरकार ने राज्यों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…