आज का अखबार हिंदी 1 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

कोविशील्‍ड वैक्‍सीन से ब्‍लड क्‍लॉट और हदृय संबंधी जैसी बीमारी होने की खबर आज कई अखबारों की सुर्खी बनी है- नवभारत टाइम्‍स लिखता है- वैक्‍सीन के साइड इफेक्‍ट, कंपनी ने बात कबूली। जनसत्‍ता की खबर है- कोविशील्‍ड टीका दुर्लभ मामलों में रक्‍त के थक्‍के जमा सकता है। दैनिक जागरण की सुर्खी है- एस्‍ट्राजेनेका की स्‍वीकारोक्ति पर मंत्रालय सतर्क, कहा- घबराने की जरूरत नहीं।

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के नौसेना प्रमुख का पद संभालाने का समाचार भी कई अखबारों ने सचित्र प्रकाशित किया है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- भारत मॉं की सेवा के लिए मॉ को प्रणाम। हरिभूमि की सुर्खी-26वें नौसेना प्रमुख बने वाइस एडमिरल त्रिपाठी, पहले मॉं से लिया आर्शीवाद।

पहाडों पर अप्रैल में बर्फबारी और मैदानी इलाकों का लू की चपेट में आने का समाचार आज अधिकतर अखबारों की सुर्खी बनी है- हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- पहाडों पर कंपकंपी, ग्‍यारह राज्‍यों में लू का एलर्ट। अमर उजाला ने कश्‍मीर के बारामुला में बर्फबारी का लुत्‍फ उठाते सैलानियों का खुबसूरत चित्र प्रकाशित किया है।

वहीं नवभारत टाइम्‍स ने दिल्‍ली में गुलमोहर के फूलों की खूबसूरत तस्‍वीरें साझा की हैं- पत्र लिखता है- गुलमोहर के सुर्ख फूलों से सजी दिल्‍ली।

श्रमिक दिवस पर हिन्‍दुस्‍तान ने विशेष खबर प्रकाशित की है- देश में पुरूषों के मुकाबले महिला श्रमिकों की संख्‍या अधिक, ई-श्रम पोर्टल से बिहार, उत्‍तर प्रदेश सहित 26 राज्‍यों के कामगारों की संख्‍या पता चली।

कनाडा में विदेशी छात्र अब सप्‍ताह में 24 घंटे कर सकेंगे काम पंजाब केसरी की सुर्खी है- पत्र लिखता है- बडी संख्‍या में भारतीय छात्र भी होंगे लाभान्वित।

राजस्‍थान पत्रिका ने कानपुर के अनिल कुमार द्वारा समाज को सकारात्‍मक संदेश देने की खबर अपने पहले पन्‍ने पर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- तलाक के बाद बेटी को बैंड बाजे के साथ घर ले आए पिता, ससुराल में आठ साल झेला उत्‍पीडन, पडोसियों ने की पिता के कदम की सराहना।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

3 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

4 घंटे ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

4 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

4 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

10 घंटे ago