एयर इंडिया एक्सप्रैस के चालक दल के सदस्यों के काम पर लौटने के निर्णय को राष्ट्रीय सहारा सहित अधिकांश अखबारों ने प्रमुखता दी है। नवभारत टाइम्स ने लिखा है- एयर इंडिया एक्सप्रेस में हडताल खत्म, बर्खास्तगी के आदेश भी वापस लिए गए।
लोकसभा चुनाव प्रचार में जारी आरोप-प्रत्यारोप पर भी अखबारों की नजर है। दैनिक जागरण की सुर्खी है – केजरीवाल को अंतरिम जमानत में हो सकती है मुश्किल, प्रवर्तन निदेशालय ने सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर कहा – चुनाव प्रचार मौलिक और संवैधानिक अधिकार नहीं। हिन्दुस्तान लिखता है – केजरीवाल की कानूनी टीम ने शिकायत दर्ज कराई।
लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की खबर दैनिक ट्रिब्यून सहित सभी अखबारों में है। जनसत्ता ने लिखा है – विपक्ष ने सरकार का इस्तीफा मांगा, राष्ट्रपति शासन की मांग।
राजस्थान पत्रिका ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है 65 साल में हिन्दू आबादी सात दशमलव आठ-दो प्रतिशत घटी, मुस्लिमों की 43 दशमलव एक-पांच प्रतिशत बढी।
कल राष्ट्रपति द्वारा पद्म पुरस्कार दिए जाने को भी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित किया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…