आज सूर्यास्त के बाद आसमान की ओर देखने वाले लोगों को एक विशेष नज़ारा देखने को मिलेगा, क्योंकि छह ग्रह एक साथ शाम के आकाश में दिखाई देंगे। शाम के शुरुआती समय में छह ग्रह एक साथ नजर आएंगे। इससे वह दृश्य बनेगा जिसे खगोलशास्त्री “प्लैनेटरी परेड” (ग्रहों की परेड) कहते हैं।
नासा ने बताया कि यह आकाश प्रेमियों के लिए एक दुर्लभ और अद्भुत अवसर होगा, जब वे एक ही समय में कई ग्रहों को चमकते हुए देख सकेंगे।
बुध, शुक्र, नेपच्यून, शनि, यूरेनस और बृहस्पति आज शाम सूर्यास्त के तुरंत बाद आकाश में दिखाई देंगे। यदि आकाश साफ रहा, तो इनमें से चार ग्रह बिना किसी उपकरण के देखे जा सकेंगे। हालांकि, यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप की आवश्यकता होगी, जबकि बुध को देखना कभी-कभी थोड़ा कठिन हो सकता है।
गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित ‘डीएससी ए21’ को 20 नवंबर, 2026 को…
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवमबर, 2026 को बिहार का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:15…
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड)…
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्बर, 2026 को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।…