आज का अखबार हिंदी 12 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

नीट यूजी पेपर लीक मामले में मुख्‍य आरोपी के गिरफ्तार होने का समाचार कई अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। अमर उजाला के शब्‍द हैं- सीबीआई ने पेपर लीक सरगना को बिहार से पकडा। राष्‍ट्रीय सहारा और हिन्‍दुस्‍तान ने मास्‍टर माइंड गिरफ्तार शीर्षक से लिखा है- सीबीआई को बडी कामयाबी, कोर्ट में पेशकर दस दिन की रिमांड पर लिया। वहीं, दैनिक जागरण की सुर्खी है- पेपर सिर्फ बिहार और झारखंड में हुआ लीक। दैनिक ट्रिब्‍यून के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई 18 जुलाई को होगी। राजस्‍थान पत्रिका ने नीट यूजी परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की शिक्षा मंत्री से मुलाकात का समाचार सचित्र दिया है।

जनसत्‍ता के मुख्‍य पृष्‍ठ की सुर्खी है- कठुआ आतंकी हमले के बाद अभियान तेज। जंगलों में तलाशी, कई हिरासत में। हरिभूमि की खबर है- आज से शुरू हो रहे युद्धाभ्‍यास पिच ब्‍लैक में भाग लेने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया पहुंची भारतीय वायु सेना की टुकडी।

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर है- एसबीआई ने म्‍यूचुअल फंड यूनिटों पर ऑनलाईन लोन की सुविधा शुरू की। शत-प्रतिशत कागज रहित और 24 घंटे सेवा। पी एफ ब्‍याज दर में बढोत्‍तरी को मंजूरी, हिन्‍दुस्‍तान के पहले पन्‍ने पर है। जमा पर आठ दशमलव दो पांच प्रतिशत ब्‍याज।

Editor

Recent Posts

यूनेस्को ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया

यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…

9 घंटे ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…

9 घंटे ago

भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…

10 घंटे ago

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…

10 घंटे ago

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…

11 घंटे ago