आज का अखबार हिंदी 12 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

मिशन मोड में मोदी सरकार, मंत्रियों ने संभाले कार्यभार राष्‍ट्रीय सहारा की पहली खबर है। जनसत्‍ता लिखता है- ओडिसा में पहली भाजपा सरकार,आज शपथ। मोहन चरण माझी होगें मुख्‍यमंत्री।

तीन साल तेजी से बढेगी देश की आर्थिकी। विश्‍व बैंक ने कहा- अगले दो वर्षो में वैश्विक वृद्धि बढकर दो दशमलव सात प्रतिशत।

दैनिक जागरण की खबर है। उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में साल में अब दो बार ले सकेंगे एडमिशन। इसी सत्र से व्‍यवस्‍था लागू राज‍स्‍थान पत्रिका सहित सभी अखबारों की सुर्खी है।

राजधानी में कम नहीं होगी तपिश की मार, पारा पहुंचेगा 45 के पार -अमर उजाला की खबर है। दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है – बढती गर्मी, नेशनल हाईवे सहित कई सड़के विरान।

पंजाब केसरी की सुर्खी है -मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के चलते जारी किया यलो अलर्ट।

आज टीम इंडिया के सामने मिनी इंडिया की चुनौती टी-20 वर्ल्‍ड कप में मेजबान अमरीका पर जीत के साथ सुपर 8 में अपनी जगह पक्‍की करने उतरेगी भारतीय टीम नवभारत टाइम्‍स की खबर है।

दैनिक भास्‍कर ने दक्षिण अमरीकी देश एक्‍वाडोर में पक्षीयों की संख्या बढ़ने पर एक रोचक खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- किसानों ने पक्षियों से परेशान होकर खेती छोडी, खेतों को बर्ड रिजर्व में बदल दिया, टूरिज्‍म में अब किसानी से ज्‍यादा हो रही है कमाई। तीन साल में पक्षियों की प्रज‍ातियां बढकर 16 हजार से भी ज्‍यादा हुई।

राजधानी में 863 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुरू, आदर्श आचार संहिता हटते ही डीएसएसएसबी ने प्रक्रिया शुरू की। पत्र आगे लिखता है जेल से लेकर तकनीकि विभागों में होगी परीक्षा, जिला अदालतों और फैमिली कोर्ट में 192 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी। हिन्‍दुस्‍तान की खबर है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली में हुई घटनाओं को लेकर OHCHR कार्यालय की चिंताएं निराधार, देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप अनुचित: भारत

भारत ने कहा है कि दिल्ली में कल हुई घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार…

23 सेकंड ago

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

15 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

15 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

15 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

17 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

17 घंटे ago