वायरल न्यूज़

आज का अखबार हिंदी 13 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान और प्रधानमंत्री का बयान आज के अखबारों की अहम सुर्खि‍यां है। जनसत्‍ता की हेडलाइन है- 96 सीट पर एक हजार सात सौ 17 उम्‍मीदवार मैदान में। अखबारों ने प्रधानमंत्री मोदी के पटना में रोड-शो को पहले पन्‍ने पर जगह दी है।

हिन्‍दुस्‍तान ने मोदी के सीएए, आरक्षण और आस्‍था पर पांच वादे तथा केजरीवाल की मुफ्त बिजली और दो करोड रोजगार सहित दस गारंटी को प्रमुखता दी है।

राजस्‍थान पत्रिका ने पडोस में हलचल शीर्षक से लिखा है- पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में जरूरी चीजों की किल्‍लत से बगावत पर उतरे लोग, पीओके में लहराया तिरंगा, भारत में विलय की मांग ने पकडा जोर।

नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- राष्‍ट्रपति जरदारी ने आज बुलाई इमरजेंसी मीटिंग।

राष्‍ट्रीय सहारा ने दिल्‍ली के अस्‍पतालों और एयरपोर्ट को उडाने की धमकी पर लिखा है- हवाई अड्डा और दिल्‍ली के सभी अस्‍पतालों में सुरक्षा कडी।

चार धाम यात्रा शुरू होने का समाचार अखबारों में सचित्र है। हरिभूमि लिखता है- गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ उत्‍तराखंड में चार धाम यात्रा की विध‍िवत शुरूआत हल्‍की बारिश, आर्मी बैंड और ढोल-नगाडों की मधुर धुन भगवान बदरी विशाल की स्‍तुति के साथ खुल गए कपाट।

दैन‍िक भास्‍कर ने यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की भीड से हालात बिगडने का समाचार देते हुए लिखा है-सात घंटे यात्रा बंद, सडक पर 15 किलोमीटर जाम।

जनसत्‍ता ने मौसम विभाग का अनुमान दिया है- उत्‍तर भारत में आंधी-पानी का दौर, चार दिन बाद से चलेंगी गर्म हवाएं।

अमर उजाला के पहले पन्‍ने की खबर है- 29वीं बार माउंट एवरेस्‍ट फतह करने वाले पहले पर्वतारोही बने कामी रीता शेरपा।

हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम पर दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है – बेटियां आगे, पंचकूला टॉपर, नूंह फिसड्डी।

नवभारत टाइमस ने आई सी एम आर के हवाले से लिखा है – पैक्‍ड फूड के लेबल गलत हो सकते हैं।

Editor

Recent Posts

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…

2 घंटे ago

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

2 घंटे ago

बीईई ने भारत को एलपीजी से विद्युतीकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधानों का प्रदर्शन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…

3 घंटे ago

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…

3 घंटे ago

सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स नियमावली में संशोधन किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…

3 घंटे ago