आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 17 अगस्त 2024

कोलकाता कांड के विरोध में रेजिडेंट डॉक्‍टरों की हडताल के बीच केंद्र का फैसला आज सभी अखबारों के मुख्‍य पृष्‍ठ पर है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- सरकार ने केन्‍द्रीय चिकित्‍सालयों में 25 प्रतिशत सुरक्षा बढाने की मंजूरी दी।

यूक्रेन दौरे में युद्ध पर भी बात करेंगे मोदी, तीस वर्षो में युक्रेन का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे नवभारत टाइम्‍स की खबर है।

भारत को एक हजार मेगावाट बिजली का निर्यात करेगा नेपाल, भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने नेपाल के इस निर्णय को मील का पत्‍थर बताया दैनिक जागरण की सुर्खी है।

वहीं देशभर में कल रक्षाबंधन का त्‍योहार धूम-धाम से मनाने को राजस्‍थान पत्रिका सहित कई अखबारों ने प्रमुखता दी है पत्र लिखता है- कैद भाई को बांधी राखी तो छलक पडे आंसू। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है-बहनों ने फौजी भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर बढाया मान। वहीं हरिभूमि ने प्रधानमंत्री द्वारा छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाने को अहमियत दी है। पत्र लिखता है राखियों से भर गई प्रधानमंत्री की कलाई एक राखी में पीएम की मां की तस्‍वीर जिसमें एक पेड मां के नाम का संदेश भी।

लोको पायलटों ने मालगाडी रोक बचाई शेरों की जान अमर उजाला की खबर है- पत्र लिखता है वन कर्मियों ने लालबत्ती जलाकर पटरी पर शेरों के होने की दी सूचना, तत्‍काल लगाया इमरजेंसी ब्रेक।

Editor

Recent Posts

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

2 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

2 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

20 घंटे ago