आज का अखबार हिंदी 19 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

दिल्‍ली में स्‍वाति मालीवाल मामले के इर्दर्गिद घूमती खबरें आज प्रकाशित अधिकांश अखबारों की सुर्खियां बनी हैं। जनसत्ता के शब्‍द हैं – विभव कुमार गिरफ्तार, केजरीवाल का आज भाजपा मुख्‍यालय की ओर कूच। कल दिल्‍ली में भाजपा और कांग्रेस की रैली के चित्र भी अखबारों में हैं।

हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- दिल्‍ली का सियासी पारा चढा। पांचवें चरण के प्रचार का शोर थमने और सोमवार को होने वाले मतदान के प्रबंध और तैयारियों में जुटे चुनाव सामग्री ले जाते हुए चुनाव कर्मियों के चित्र अखबारों ने साथ ही दिये हैं।

अमर उजाला ने लिखा है- आठ राज्‍यों में 82 महिलाओं सहित 6 सौ 95 उम्‍मीदवार का राजनीतिक भाग्‍य तय होगा। राष्‍ट्रीय सहारा और अमर उजाला की बडी खबर है- अमरीका ने भारत की चुनाव प्रक्रिया की तारीफ करते हुए कहा दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र कहीं नहीं। व्‍हाइट हाउस के राष्‍ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार ने कहा हमारे संबंध भारत के साथ बेहद करीब और घनिष्‍ठ।

दिल्ली एनसीआर में गर्मी की तपिश को नवभारत टाइम्‍स ने बॉक्‍स में देते हुए लिखा है- आज गर्मी का रेड अलर्ट, पत्र ने गर्मी के प्रकोप से बचने के कुछ तरीके भी साथ ही दिये हैं। हिन्‍दुस्‍तान पहले पन्‍ने पर लिखता है- एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत के अगले चार दिन झुलसने के आसार।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

13 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

13 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

13 घंटे ago