आज का अखबार हिंदी 2 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

दिल्‍ली एनसीआर में कल कई विद्यालयों को बम से उडाने की धमकी मिलने की खबर आज सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- स्‍कूलों में बम की खबर से खलबली, अभिभावक आनन-फानन में स्‍कूल पहुंचे, सात घंटे तक सांसें अटकी रहीं। जनसत्‍ता की सुर्खी है- दिल्‍ली एनसीआर में मची अफरा-तफरी। बम से डेढ सौ विद्यालयों को उडाने की धमकी।

आम चुनाव के बीच जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड तोडने की खबर सभी अखबारों की पहली सुर्खी है। दैनिक जागरण लिखता है- पहली बार दो लाख करोड रूपये के पार पहुंचा जीएसटी संग्रह। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- घरेलू लेनदेन और आयात में मजबूत वृद्धि के कारण छप्‍परफाड राजस्‍व।

सुप्रीमकोर्ट के निर्देशों के बाद चुनाव आयोग का संशोधित प्रोटोकॉल जारी, कहा- ईवीएम के साथ 45 दिन सुरक्षित रखी जाएगी सिंबल लोडिंग यूनिट, अमर उजाला की सुर्खी है। पत्र लिखता है- पहले मतदान के अगले दिन वापस कर दी जाती थी मशीन।

दुश्‍मन की पनडुब्‍बी को डुबो देगा सुपरसोनिक स्‍मार्ट, डी आर डी ओ ने पनडुब्‍बी रोधी मिसाइल प्रणाली विकसित की हिन्‍दुस्‍तान की खबर है। हरिभूमि की सुर्खी है-मिसाइल का सफल परीक्षण, अब समन्‍दर की निगरानी होगी स्‍मार्ट। प्रणाली के विकास से नौसेना की ताकत और बढेगी।

इस वर्ष अप्रैल के सबसे गर्म महीना होने की खबर भी कई अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। अमर उजाला लिखता है- 123 साल में सबसे गर्म रहा अप्रैल। मई में 11 दिनों तक लू की संभावना। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- भट्टी की तरह तपेंगे कई राज्‍य, मई में सहनी पडेगी ज्‍यादा हीटवेव।

खतरे में चिनाब वैली, तीन जिलों के 120 किेलोमीटर में हर दिन धंस रही जमीन दैनिक भास्‍कर के पहले पन्‍ने पर है। पत्र लिखता है- जम्‍मू कश्‍मीर के सबसे संवेदनशील पहाडों पर चार बडे प्रोजेक्‍ट से हालात बिगडे, अब तक नौ सौ घरों में दरार।

शहीद की बेटी की शादी में जवानों ने किया कन्‍यादान दैनिक भास्‍कर की यह खबर ध्‍यान आकर्षित कर रही है। पत्र लिखता है- विवाह में अधिकारी और जवानों ने पहुंचकर खुशियों को दोगुना किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।…

2 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…

6 घंटे ago

ब्राजील में लुला दा सिल्वा ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए

ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…

6 घंटे ago

सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…

7 घंटे ago