आज का अखबार हिंदी 21 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज प्रकाशित सभी अखबारों ने अलग अलग खबरों को सुर्खी बनाया है। दैनिक जागरण ने लिखा है भारत के हठ योग से दुनिया बन रही है निरोग। राजस्‍थान पत्रिका ने अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर सर्वे प्रकाशित किया है, जिसमें 74 प्रतिशत लोगों का मानना है योग भगाये रोग, 55 प्रतिशत से अधिक लोगों की दिनचर्या में श‍ामिल है योग।

जम्‍मू-कश्‍मीर में प्रधानमंत्री मोदी की आतंकियों को सख्‍त चेतावनी हरिभूमि के मुख्‍यपृष्‍ठ पर है- अमन के दुश्‍मनों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।

नवभारत टाइम्‍स ने शिक्षा मंत्री के बयान को प्रमुखता दी है- नीट में लाखों छात्रों पर असर नहीं होगा। कहा-नेट का क्‍वेश्‍चन लीक, सीबीआई ने केस दर्ज किया। परीक्षा में धांधली शीर्शक से पंजाब केसरी लिखता है- सुप्रीम कोर्ट का नीट काउंसलिंग रोकने से इनकार, आखिरी सुनवाई के बाद परीक्षा रद्द होती है तो काउंसलिंग भी रद्द हो जायेगी।

अमर उजाला ने बिहार में गिफ्तार परीक्षार्थी का दावा प्रकाशित किया है- एक दिन पहले मिल गया नीट का पेपर, जबाव रटाये गये। जनसत्‍ता ने नीट अभ्‍यर्थियों की चिंता और गुहार को प्रमुखता दी है- एनटीए पर भरोसा नही, दोबारा करायें परीक्षा का आयोजन।

हिन्‍दुस्‍तान लिखता है केजरीवाल को जमानत मिली, आज रिहाई संभव।

दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है-बिहार में 50 से 65 फीसदी किया गया आरक्षण हाईकोर्ट से रद्द। वीर अर्जुन लिखता है नीतीश सरकार को हाई कोर्ट से झटका।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

14 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

14 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

14 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago