भारत

UGC NET जून 2024 परीक्षा के संबंध में CBI ने मामला दर्ज किया

सीबीआई ने यूजीसी नेट परीक्षा-2024 के संबंध में मामला दर्ज किया है। शिक्षा विभाग के सचिव से प्राप्‍त शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपि‍यों के खिलाफ भारतीय दण्‍ड संहिता की धारा 120-बी और 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सी बी आई ने बताया है कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग को मिले संकेत के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि यूजीसी नेट-2024 की शुचिता से समझौता किया गया है। राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस महीने की 18 तारीख को देश के विभ‍िन्‍न शहरों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एन टी ए से संबंधित मुद्दों पर गौर करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी। इस समिति की सिफारिशों से एनटीए की कार्यप्रणाली, इसकी संरचना, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में और सुधार होगा।

नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ अनियमितताओं का पता चला है और सरकार ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि सरकार नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं पर बिहार सरकार के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

11 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

11 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

11 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

14 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

14 घंटे ago