आज का अखबार हिंदी 26 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव, अखबारों की बडी खबर है। जनसत्‍ता की सुर्खी है- सहमति नहीं बन पाने पर लोकसभा अध्‍यक्ष के लिए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उम्‍मीदवार ओम बिडला और काँग्रेस के के. सुरेश आमने-सामने। अमर उजाला की टिप्‍पणी है 48 वर्षों में पहली बार नहीं बनी सहमति। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एकजुटता को देखते हुए, ओम बिडला की जीत तय है।

राष्‍ट्रीय सहारा का शीर्षक है- पेपर लीक कराने वालों को अब होगी उम्र कैद, एक करोड रुपये का जुर्माना।

उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ मंत्रिमंडल का फैसला, अध्‍यादेश हुआ जारी। दैनिक जागरण लिखता है- अब उत्‍तर प्रदेश में दुष्‍कर्म और गंभीर अपराधों में नहीं मिलेगी अग्रिम जमानत। संशोधि‍त नागरिक सुरक्षा संहिता अध्‍यादेश का प्रस्‍ताव मंजूर।

नवभारत टाइम्‍स लिखता है- डिपॉजिट के अनुपात में कर्ज ज्‍यादा, भारतीय रिजर्व बैंक कर रहा है ऑडिट। डिजिटल बैंकिंग चैनल से अचानक दिखाई दे रही जमा राशि की निकासी।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

3 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

5 घंटे ago