प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर उनके कर्मियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीएसएफ भारत के अटूट संकल्प और सर्वोच्च व्यावसायिकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “वे सबसे चुनौतीपूर्ण कुछ इलाकों में सेवा करते हैं। उनकी वीरता के साथ-साथ, उनकी मानवीय भावना भी असाधारण है।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “बीएसएफ के स्थापना दिवस पर, उनके सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। बीएसएफ भारत के अटूट संकल्प और सर्वोच्च व्यावसायिकता का प्रतीक है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय है। वे कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में सेवा करते हैं। उनकी वीरता के साथ-साथ, उनकी मानवीय भावना भी असाधारण है। हमारे राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के उनके प्रयासों के लिए इस बल को मेरी शुभकामनाएं।”
भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…
रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…
भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…