वायरल न्यूज़

आज का अखबार हिंदी 29 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

भीषण गर्मी अखबारों की बडी खबर है। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है – सूर्य के कोप से शहर ज्‍यादा बेचैन, रातें साठ प्रतिशत तक ज्‍यादा गर्म, स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ठीक नहीं। अमर उजाला का कहना है प्रचंड गर्मी से उबल रहा उत्‍तर भारत, दिल्‍ली में तापमान 50 डिग्री के करीब। दैनिक भास्‍कर लिखता है – कंक्रीट कवर बढने से शहरों में असल से 9 डिग्री ज्‍यादा महसूस होने वाली गरमी। राष्‍ट्रीय सहारा सचेत करता है और बढेगी मौसम की गरमा-गरमी, देश में जगह-जगह टूट रहा गरमी का रिकॉर्ड।

जनसत्‍ता की अहम खबर है – लोकसभा चुनाव के छठे चरण में महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले ज्‍यादा वोट डाले, निर्वाचन आयोग ने जारी किए ताजा आंकडे। पत्र लिखता है – लगातार दूसरी बार महिला मतदाताओं की संख्‍या पुरूष मतदाताओं से तीन प्रतिशत ज्‍यादा रही। चुनाव प्रचार से जुडी खबरें और नेताओं के शब्‍द बाण अखबारों के मुख पृष्‍ठ पर हैं।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल की अंतरिम जमानत एक सप्‍ताह बढाने के मामले पर हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है – केजरीवाल की अर्जी पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, पीठ ने कहा मुख्‍य न्‍यायाधीश ही इस संबंध में फैसला करेंगे।

दैनिक जागरण का शीर्षक है – वित्‍त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में सात दशमलव चार प्रतिशत रहेगी विकास दर, एस बी आई के अनुसार आठ प्रतिशत के स्‍तर को छू सकती है वर्ष 23-24 की आर्थिक विकास दर। बेहतर मानसून से ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को मिलेगी मजबूती।

हिन्‍दुस्‍तान की खबर है – आयुष ईलाज के लिए बीमा दायरा बढेगा, कैशलेस सुविधा मिलेगी, आयुष पद्धति को प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना में शामिल करने का काम अंतिम चरण में। इलाज के मानक दिशा-निर्देश बनाए जा रहे हैं।

नवभारत टाइम्‍स ने आयकर विभाग के हवाले से लिखा है – पैन और आधार को लिंक करें नहीं तो कटेगा डबल टी डी एस। इकतीस मई से पहले जोडने की दी है सलाह। इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई।

Editor

Recent Posts

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

2 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

8 मिनट ago

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

12 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

12 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

13 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

13 घंटे ago