आज का अखबार हिंदी 4 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव के परिणाम आज आने की खबर सभी अखबारों ने प्रकाशित की है। अभूतपूर्व कटुता, मतगणना में गड़बड़ी के आरोप-प्रत्यारोप के बीच लोकसभा चुनाव के परिणाम आज आयेंगे। फैसले की घड़ी आई हिन्दुस्तान की सुर्खी है। जनसत्ता लिखता है- जनादेश आज, डाक मतपत्रों के बाद गिने जायेंगे, ईवीएम के मत। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। उत्तर प्रदेश, बंगाल समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट। वहीं दैनिक भास्कर ने ऐतिहासिक नतीजों के साथ लिखा है- 64 करोड़़ वोट गिनकर नेताओं का हिसाब आज।

नतीजा पूर्व सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में उछाल की खबर जनसत्ता ने पहले पन्ने पर प्रकाशित की है। झूमा शेयर बाजार निवेशकों ने कमाए 14 लाख करोड़।

निर्वाचन आयोग ने माना गलत फैसला था, भीषण गर्मी के बीच चुनाव कराना- दैनिक जागरण की सुर्खी है। पत्र लिखता है- मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- एक माह पहले कराना चाहिए था चुनाव। आगे से ध्यान रखेंगे।

बर्निंग ट्रेन बनी ताज एक्सप्रेस, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान। दिल्ली से झांसी जाने के दौरान सरिता विहार में हुआ हादसा- अमर उजाला की खबर है।

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के जल संकट से जूझने पर उच्चतम न्यायालय ने इस समस्या से निपटने के लिए पांच जून को आपात बैठक बुलाने का आदेश दिया- राष्ट्रीय सहारा में है। दैनिक जागरण लिखता है- दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम निर्देश के बाद अब कल होगा चार राज्यों का मंथन।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

4 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

5 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

5 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

5 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

5 घंटे ago