आज का अखबार हिंदी 5 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

विश्‍व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री से दिल्‍ली में मुलाकात और मुम्‍बई में अभूतपूर्व स्‍वागत आज के अखबारों में छाया हुआ है। अमर उजाला ने प्रधानमंत्री से मुलाकात पर टीम की इस अभिव्‍यक्ति को अलग से दिया है कि ये यादगार पल रहें। जनसत्ता ने दिल्‍ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठे खिलाडियों का चित्र दिया है।

नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं- वेलकम चैंपियन्‍स, राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा हैं- देश ने बिछाई पलकें, उमडा जन सैलाब।

नवभारत टाइम्‍स ने चढते बाजार पर मुख्‍य न्‍यायाधीश चन्‍द्रचूड की बाजार नियामक सेबी को सतर्क रहने की सलाह मुख पृष्‍ठ पर बॉक्‍स में दी है। राष्‍ट्रीय सहारा ने शेयर बाजार में तेजी के साथ लिखा है- मुख्‍य न्‍यायाधीश चंद्रचूड ने स्थिर नीव के लिए अधिक न्‍यायाधीकरण पीठों की वकालत की, इस बीच देश बन्‍धु लिखता है- कारोबार का ऑल टाइम हाई, शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है।

हेमंत सोरेन के झारखंड का मुख्‍यमंत्री बनने की खबर भी लगभग सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है।

हाथरस कांड पर गिरफ्तारी नवभारत टाइम्‍स, अमर उजाला, दैनिक भास्‍कर और हिन्‍दुस्‍तान की बडी खबर है, जनसत्ता लिखता है- छह लोग गिरफ्तार, बाबा फरार।

दैनिक भास्‍कर ने फलाइट सुरक्षा के लिए भारत और अमरीका के बीच जल्‍द ही समझौता होने की खबर के साथ लिखा है यात्रियों का बायोमैट्रिक डाटा साझा करें, दोनों देशों की सरकारों के पास रहेगा डाटा, निजता उल्‍लंघन का खतरा नहीं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

11 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

11 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

11 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

11 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

11 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

11 घंटे ago