लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान अखबारों की बड़ी खबर है। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- आधा चुनावी सफर पूरा होगा आज, रचें इतिहास। 543 सीटों में से 283 पर मतदान हो जाएगा सम्पन्न।
केंद्रीय गृहमंत्री से लेकर क्रिकेटर तक मैदान में। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हिन्दुस्तान की सुर्खी है- राजनीतिक दल संज्ञान में आने के तीन घंटे के भीतर अपनी सोशल मीडिया अकांउट से फर्जी सामग्री हटाएं।
झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्रालय के टेंडर कमीशन घोटाले में हुई कार्रवाई पर अमर उजाला का शीर्षक है- मंत्री के पीएस का नौकर भी धन्ना सेठ, प्रवर्तन निदेशालय को मिले 35 करोड़ रुपये। नोटों की बरामदगी में घिरे कांग्रेस के मंत्री आलम, आठ मशीनों से की गई नोटों की गिनती।
राष्ट्रीय सहारा की बड़ी खबर है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए जांच की सिफारिश। आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से एक करोड़ 60 लाख डॉलर लेने के आरोप की जांच के लिए उपराज्यपाल ने गृहमंत्रालय को लिखा पत्र।
नवभारत टाइम्स की अहम खबर है- उत्तराखंड में फैल रही आग, सर्वोच्च न्यायालय में कल होगी सुनवाई। हुमायु के बाद गढवाल में भी आग ने पकड़ा जोर।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…