आम आदमी पार्टी (आप) के महेश खिची को बृहस्पतिवार को दिल्ली का अगला महापौर चुन लिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मिली यह जीत सत्तारूढ़ पार्टी का मनोबल बढ़ाने वाली है।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से मैदान में उतरे दलित उम्मीदवार खिची ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किशन लाल को मात्र तीन मतों के मामूली अंतर से हराया। खिची को 133 मत मिले, जबकि लाल को 130 वोट मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए। कांग्रेस के आठ पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। उपमहापौर के चुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है।
आप और भाजपा के बीच लंबे समय तक चले वाकयुद्ध के कारण अप्रैल से स्थगित हुए चुनावों में कांग्रेस ने मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार किया। कांग्रेस ने महापौर के लिए वर्तमान में प्रस्तावित संक्षिप्त कार्यकाल के स्थान पर पूर्ण कार्यकाल की मांग की थी।
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…