insamachar

आज की ताजा खबर

NHRC ने गुजरात के राजकोट क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा एक पत्रकार को कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में लेने और यातना देने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि 22 मार्च, 2026 को गुजरात के राजकोट क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा एक पत्रकार को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया था। पत्रकार को…

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026 तक) के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें निर्धारित करने के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को आज मंजूरी…

कैबिनेट ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 14,105.83 करोड़ के निवेश प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। परियोजना का निर्माण अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में लोहित नदी…

कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में कमला जलविद्युत परियोजना (एचईपी) के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।…

कैबिनेट ने राजस्थान के बालोतरा जिले में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRL), पचपदरा के लिए लागत संशोधन और इक्विटी में निवेश को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरएल) परियोजना की लागत को 43,129 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपये करने और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा 8,962 करोड़…

केरलम, असम और पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी

केरलम, असम और पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। केरलम में मतदान के दौरान पर्यावरण संरक्षण प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के वास्‍ते अधिकारियों ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। केरलम…

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, चालू वित्‍तवर्ष के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत पर यथावत रखा है। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई के गर्वनर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक…

अमरीका-ईरान संघर्ष-विराम समझौते के बीच वैश्विक तेल की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में बढत

अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बीस प्रतिशत की गिरावट आई है। दिन के कारोबार में, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत गिरकर 91 अमरीकी डॉलर 11 सेंट…

भारत ने अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम का स्‍वागत किया

भारत ने अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम का स्‍वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में विश्‍वास व्‍यक्‍त की कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी और होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर निर्बाध नौवहन और वैश्विक…