भारत

अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान: मौसम विभाग

भारत में अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है, जबकि अगस्त के अंत तक ला-नीना की अनुकूल स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग (IMD) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत में कृषि के लिए मानसून बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कुल खेती योग्य भूमि का 52 प्रतिशत हिस्सा बारिश पर निर्भर है। देश में एक जून से अब तक 453.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 445.8 मिमी होती है। यह सामान्य बारिश से दो प्रतिशत अधिक है क्योंकि जून में सूखा रहने के बाद जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने ऑनलाइन आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों, पूर्वी भारत से सटे हिस्से, लद्दाख, सौराष्ट्र और कच्छ तथा मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी प्रमुख ने अगस्त-सितंबर में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कम बारिश होने का अनुमान जताया है।उन्होंने कहा कि ला नीना से मध्य प्रशांत महासागर में पानी का तापमान सामान्य से काफी कम हो जाता है, जिससे भारतीय उपमहाद्वीप में मानसूनी वर्षा होती है, अगस्त के अंत ला नीना की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

महापात्र ने कहा, “गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और भारत के दक्षिण-पूर्वी तट के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। भारत में जुलाई में सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जबकि मध्य क्षेत्र में 33 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। महापात्र ने कहा कि मध्य भारत के हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जिससे कृषि को लाभ हो रहा है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 23 प्रतिशत और उत्तर-पश्चिम भारत में 14 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी प्रायद्वीप में जुलाई में 36 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बारिश काफी कम हुई है। हालांकि, अगस्त और सितंबर में इस क्षेत्र में अच्छी बारिश की उम्मीद है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश की कमी 35 प्रतिशत से 45 प्रतिशत तक रही। महापात्र ने कहा कि मध्य और दक्षिणी भारत में अतिरिक्त बारिश हुई क्योंकि अधिकांश दिनों में मानसून का रुख सामान्य की जगह दक्षिण की ओर रहा।

Editor

Recent Posts

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

27 सेकंड ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

5 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

5 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

6 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

6 घंटे ago