भारत

अबू धाबी के प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दिल्ली पहुंचे

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज शाम नई दिल्‍ली पहुंच गये हैं। केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया। क्राउन प्रिंस की भारत की यह पहली यात्रा है। उनके साथ संयुक्‍त अरब अमीरात के कई मंत्री और व्‍यापार शिष्‍ट मंडल भी आया है। वे कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दो पर विचार-विमर्श करेंगे। क्राउन प्रिंस का राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलने का कार्यक्रम है। क्राउन प्रिंस शेख नाहयान राजघाट पर महात्‍मा गांधी को श्रद्धाजलि देंगे।

शेख खालिद बिन मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान मंगलवार को मुम्‍बई जाएंगे और एक व्‍यापार फोरम की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में दोनो देशों के उद्योगपति भी हिस्‍सा लेंगे।

हाल में भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच राजनीतिक, व्‍यापार, निवेश, कनेक्टिविटि, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और संस्‍कृति सहित विभिन्‍न क्षेत्रो में व्‍यापक सामरिक भागीदारी मजबूत हुई है। क्राउन प्रिंस की इस यात्रा से दोनो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे तथा नए और उभरते क्षेत्रो में भागीदारी के नए रास्‍ते खुलेंगे।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 घंटा ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

1 घंटा ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

2 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

2 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

5 घंटे ago