भारत

पूरक आहार के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्यकर विकास सुनिश्चित करना – पोषण माह 2024 का महत्वपूर्ण विषय है

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 7वां राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है, जो एक महीने तक चलने वाला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पोषण परिणामों में सुधार करना और व्यवहार में बदलाव को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष पोषण माह की थीम में ‘पूरक आहार, शिशु पोषण का महत्वपूर्ण पहलू’ शामिल है।

पोषण माह के 7वें दिन, 1.79 करोड़ गतिविधियां दर्ज की गईं, जो शिशुओं और छोटे बच्चों के बीच पोषण परिणामों में सुधार के लिए व्यापक उत्साह और प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। विशेष रूप से शिशु पोषण के एक महत्वपूर्ण पहलू पूरक आहार पर 20 लाख से अधिक गतिविधियां दर्ज की गई हैं।

6 महीने की उम्र के आसपास एक शिशु की ऊर्जा और पोषक तत्वों की आवश्यकता मां के दूध से मिलने वाली ऊर्जा और पोषक तत्वों से अधिक होने लगती है। उन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरक आहार आवश्यक हैं। इस उम्र का शिशु मां के दूध के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों के लिए भी विकासात्मक रूप से तैयार होता है।

पूरक आहार की अवधि के दौरान, बच्चों में अल्पपोषण का खतरा अधिक होता है। शुरुआत के समय, पोषण की गुणवत्ता, मात्रा और पूरक आहार की आवृत्ति के बारे में समुदाय को जागरूक करने से बच्चों के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

अब तक, 7वें राष्ट्रीय पोषण माह में देश भर में उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई है, जिसमें 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 756 जिले जागरूकता अभियान और पोषण-केंद्रित संवेदीकरण गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हुए हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रेखांकित किया कि देश के युवाओं का कल्याण और उनका…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुनेई के विदेश मंत्री प्रिंस अब्दुल मतीन के साथ बैठक में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज ब्रुनेई के विदेश मंत्री प्रिंस अब्दुल मतीन के…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मनीला में 33वें ASEAN रीजनल फोरम (ARF) मिनिस्टीरियल मीटिंग में बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मनीला में 33वें ASEAN रीजनल फोरम (ARF) मिनिस्टीरियल मीटिंग…

3 घंटे ago

पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू कश्मीर में स्वैच्छिक बंद और चक्का जाम हड़ताल जारी

पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू कश्मीर में स्वैच्छिक बंद और चक्का जाम हड़ताल जारी है।…

4 घंटे ago

चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पी. वी. सिंधु, आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन ने सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

चीन के चांगझोउ में चल रहे चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की पी. वी.…

4 घंटे ago

23वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ आज से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में

23वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ आज स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहा है। 10 दिवसीय…

4 घंटे ago