एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने पश्चिम बंगाल में बिजली वितरण में सुधार के लिए 24.13 करोड़ अमेरिकी डालर के ऋण को मंजूरी दी है। इसका मकसद विश्वसनीय तथा टिकाऊ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करना है।
एडीबी की प्रमुख ऊर्जा विशेषज्ञ रोका सैंडा ने बयान में कहा, ‘‘एडीबी का यह कार्यक्रम सरकार की ‘पुनरोद्धार वितरण क्षेत्र योजना’ के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य बिजली वितरण कंपनियों की परिचालन दक्षता को मजबूत करना है।’’
बयान के अनुसार, विश्वसनीय तथा टिकाऊ बिजली वितरण व सेवा पश्चिम बंगाल की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है। इसमें कहा गया, पश्चिम बंगाल वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम से राज्य के सात जिलों में 89.6 लाख उपभोक्ताओं के लिए बिजली वितरण में सुधार होगा।
तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से…
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…
भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…
आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…