भारत

बाजार हस्तक्षेप के लिए गेहूं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: केंद्र सरकार

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की समीक्षा के लिए मंत्रियों की समिति की बैठक हुई।

गेहूं के स्टाक और मूल्यों की स्थिति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। आरएमएस 2024 में 18 जून, 2024 तक लगभग 266 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जबकि आरएमएस 2023 में 262 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अन्य कल्याण योजनाओं के लिए लगभग 184 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवश्यकता होती है। इसे पूरा करने के बाद जब भी आवश्यकता होती है त‍ब बाजार हस्तक्षेप के लिए गेहूं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध होता है।

केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया कि गेहूं की कीमतों पर कड़ी नजर रखी जाए और देश के उपभोक्ताओं के लिए मूल्य स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त नीतिगत हस्तक्षेप किए जाएं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

9 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

9 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

9 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

9 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

9 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

9 घंटे ago