अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान: काबुल में अस्‍पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत, 250 घायल

अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में कल रात एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए और करीब 250 घायल हो गए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तानी हवाई हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर अफ़गानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया। इसके परिणामस्वरूप अस्‍पताल में इलाज करा रहे नशा पीड़ितों की मौत हो गई और अनेक घायल हो गए। यह हमला अफ़गान अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी की सूचना देने के कुछ घंटों बाद हुआ।

अफ़गानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के विशेष दूत रिचर्ड बेनेट ने अस्पताल पर हुए हमले में आम नागरिकों की मौत पर चिंता व्यक्त की है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि अस्पतालों जैसे सार्वजनिक स्थानों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। काबुल में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि निवासियों ने शहर के ऊपर लगातार हवाई गतिविधियों की सूचना दी है। पाकिस्तानी सेना ने हाल के हफ्तों में कई बार काबुल पर हमले किए हैं, जिससे भारी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने हरियाणा के दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…

2 घंटे ago

सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों के आवंटन में कथित अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…

3 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी) हासिल किया

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…

3 घंटे ago